
रक्सौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रक्सौल स्थित पंकज वाटिका में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल तथा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भाग लिया।
सम्मेलन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।