
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रक्सौल द्वारा कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, परिवारजनों, नेपाल एपीएफ के सदस्यों तथा सीमावर्ती गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।